फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: वार्ड तो है लेकिन इलाज की सुविधा नहीं

Mon, 07 Apr 2025 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में जलने की घटनाओं में बेहतर इलाज की सुविधा नहीं है। झुलसकर आए मरीजों को भर्ती करने के लिए एक बेड का बर्न वार्ड बनाया गया है। स्थिति गंभीर होने पर मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जाता है। जिला अस्पताल के जनरल वार्ड के समीप बनाए गए बर्न वार्ड में जिसमें ठंडक के लिए एक एसी और धूप से बचाव के लिए पर्दे लगाए गए हैं। झुलसने के एक से अधिक मरीज आने पर अन्य कक्षों में वैकल्पिक व्यवस्था की जाती है। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. डीपी शुक्ला ने बताया कि आगजनी में घायलों के उपचार के पर्याप्त दवाएं हैं। एक बेड का बर्न वार्ड भी बनाया गया है। जरूरत पड़ने पर इंतजाम बढ़ाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें