फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी और महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर के तहसील सभागार में धरने के दौरान प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजें? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। देश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को यहां प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, जिला प्रभारी गजराज भाकुनी, जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष ललित सतवाल, कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक प्रत्याशी बालकृष्ण के नेतृत्व में तहसील परिसर में शनिवार को एकत्र कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी और महंगाई के लिए भाजपा सरकारों को जिम्मेदार बताया। कहा कि सरकार बेरोजगारी और महंगाई रोकने के लिए कुछ भी नहीं कर रही है। पूर्व दर्जा मंत्री राजेंद्र टंगड़िया ने कहा कि इन मुद्दों पर भाजपा सरकार को कांग्रेस लगातार घेरेगी।
राष्ट्रीय बेरोजगार रजिस्टर (एनआरयू) की मांग को लेकर मिस्ड कॉल अभियान भी चलाया गया। प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य गोपा धपोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, सांसद प्रतिनिधि महेश पंत, कांग्रेस के प्रदेश सचिव कवि जोशी, कांग्रेस प्रवक्ता विनोद पाठक, कपकोट के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन कुमार, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार, जिला महामंत्री किशन कठायत, बहादुर बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें