बागेश्वर। लोक निर्माण विभाग ने कपकोट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ढालन-खुनौली मोटर मार्ग के सुधारीकरण की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। विभाग की ओर से मजबे विस्तार मार्ग के किलोमीटर एक और पांच में आवश्यक सुरक्षा कार्यों के लिए आठ लाख रुपये की निविदा जारी की गई है।इन कार्यों के पूर्ण होने से मार्ग अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगा।
ढालन-खुनौली मार्ग से मजबे को जोड़ने वाली सड़क के किमी एक और पांच में लंबे समय से सुरक्षा दीवारों और स्क्रबर की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। बरसात के दौरान पानी की उचित निकासी न होने से सड़क को नुकसान पहुंच रहा था। सड़क पर संचालित वाहनों को भी खराब सड़क से नुकसान हो रहा था। अब आठ लाख रुपये की लागत से इन चिह्नित स्थानों प रस्क्रबर और दीवारों का निर्माण किया जाएगा, जिससे भू-कटाव पर रोक लगेगी और मार्ग की चौड़ाई भी सुरक्षित बनी रहेगी। क्षेत्र के लोग लंबे समय से सुरक्षा कार्य करवाने ककी मांग कर रहे थे।
......कोट
ढालन-खुनौली से मजबे विस्तार मार्ग के किमी एक और पांच में स्क्रबर और सुरक्षा दीवारों के निर्माण के लिए आठ लाख रुपये की निविदा जारी कर दी गई है। हमारा प्रयास है कि बरसात शुरू होने से पहले इन महत्वपूर्ण सुरक्षा कार्यों को पूरा कर लिया जाए, ताकि मार्ग पर यातायात निर्बाध रूप से संचालित हो सके। - अमित कुमार पटेल, ईई, लोनिवि कपकोट