डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की जिला इकाई की बैठक में लंबित समस्याओं का समाधान न होने पर नाराजगी जताई गई। बैठक में समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर 20 नवंबर को एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
लोनिवि सभागार में आरपी टम्टा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अधीक्षण अभियंता का ग्रेड पे, पीवी 04 और संविदा पर कार्यरत कनिष्ठ अभियंता का न्यूनतम वेतनमान 40 हजार रुपया प्रतिमाह रखने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद भी अवर सहायक अभियंता के पदों पर नॉन फंक्शनल और कनिष्ठ अभियंता के ग्रेड को 4200 के स्थान पर 4800 रुपया नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य समस्याओं के समाधान पर भी सभी चुप हैं। बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान न हुआ तो घोषित तिथि पर कार्य बहिष्कार किया जाएगा। सभा के बाद सीएम को ज्ञापन भेजा जाएगा। इसमें सभी अभिंयताओं की उपस्थिति जरूरी है। महांसघ की अगली बैठक 18 नवंबर को तय की गई। यहां नंद किशोर, शिवराज सिंह बोरा, ललित कुमार, हरेंद्र सिंह, जगदीश प्रसाद, रजनीश उप्रेती, विमल जोशी, देंवेंद्र कुमार, हरीश जोशी, विपिन सनवाल, इंद्र कुमार, जेएस बोरा, सीएस कोरंगा, ईश्वर जोशी, कमल किशोर पांडे और एससी शर्मा मौजूद थे।