फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूची में नाम न होने से मतदान केंद्र से वापस लौटे मतदाता

Sun, 18 Nov 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में मतदाता सूची में नाम नहीं होने की डीएम से शिकायत करते मतदाता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कई मतदाताओं के पास निर्वाचन आयोग द्वारा बनाया गया मतदाता पहचान पत्र था, लेकिन मतदाता सूची में उनका नाम नहीं था। इसके चलते कई मतदाताओं को मतदान केंद्रों से बिना मतदान किए ही वापस लौटना पड़ा। मायूस मतदाताओं ने इसके लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।  
विज्ञापन


 नाराज मतदाताओं ने कहा कि सूची बनाते वक्त कर्मचारियों ने लापरवाही बरती, जिस कारण उनका नाम सूची में दर्ज नहीं हो सका। नाराज मतदाताओं ने मतदान केंद्रों में तैनात कर्मचारियों व अधिकारियों से भी अपनी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंची जिलाधिकारी रंजना राजगुरु से भी इसकी शिकायत की। डीएम ने इस मामले को गंभीर बताते हुए आरओ को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें