फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पृथक विकासखंड की घोषणा होने पर होगा मतदान

Mon, 11 Mar 2024 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। कांडा कमस्यार संघर्ष समिति ने लोकसभा चुनाव से पहले कांडा-कमस्यार विकासखंड की घोषणा होने पर ही मतदान का एलान किया है।
विज्ञापन

कांडा के खातीगांव में अवकाश प्राप्त कृषि अधिकारी पंचम सिंह दिगारी की अध्यक्षता में हुई संघर्ष समिति की बैठक में कांडा को पृथक विकासखंड का दर्जा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई गई। इलाके के लोगों ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को विकासखंड के कार्यों के लिए 70 किमी दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी ने कहा कि 15 मार्च को हुंकार रैली निकाली जाएगी। रैली में एकमत से चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया जाएगा। एडवोकेट दीवान सिंह धपोला ने कहा कि पृथक विकासखंड के आंदोलन को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। सतीश उप्रेती के संचालन में हुई बैठक में मनोहर सिंह रावत, सोहन सिंह रावत, आलम मेहरा, दरपान सिंह धपोला, गोकुल रावत, सतीश उप्रेती, सचिव सुरेश सिंह रावत, प्रयाग सिंह भंडारी, केदार सिंह धपोला, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह गैड़ा, दीपक रौतेला, हरीश डसीला, पंकज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें