फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हुई बाबा बागनाथ की नगरी

Sat, 09 Mar 2024 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। महाशिवरात्रि पर्व पर जिले के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा। बागनाथ धाम में सुबह से दोपहर तक पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। शुक्रवार को सुबह तीन बजे से ही बागनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। चार बजे बाद से मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हो गई। भीड़ को देखते हुए मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दिन चढ़ने के साथ दूरदराज के श्रद्धालु भी आने लगे और मंदिर में लंबी-लंबी लाइन लगने लगी। भक्तों ने बारी-बारी से भगवान शिव के दर्शन कर जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में बैठे पंडित-पुरोहितों से सुख और सौभाग्य की कामना के लिए संकल्प, पाठ, रुद्राभिषेक करवाए। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। पंडित कैलाश उपाध्याय ने बताया कि शिवरात्रि पर भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा करने पर सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल ने बताया कि शिवरात्रि पर्व पर बागनाथ मंदिर में करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मंदिर परिसर में वरिष्ठ नागरिक कल्याण न्यास की ओर से आयोजित खीर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन



नीलेश्वर महादेव मंदिर में भी उमड़ी भीड़
बागेश्वर। महाशिवरात्रि पर्व पर नगर के नीलेश्वर की पहाड़ी पर बसे भगवान नीलेश्वर महादेव मंदिर में हर साल मेला लगता है। अन्य वर्षों की तुलना में इस बार मंदिर में भीड़ अधिक रही। दोपहर से शाम तक तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर आकर दर्शन-पूजन किया। मंदिर में खीर का भंडारा भी कराया गया।


कपकोट और कांडा के शिवालय भी भक्तों से गुलजार
बागेश्वर/कपकोट/कांडा/कौसानी। नगर के मुख्य शिव मंदिरों के अलावा बिलौना के समण मंदिर, खरही के शिव मंदिर, कपकोट के नगर पंचायत स्थित शिवालय, हरसीला के शिव मंदिर, कांडा के गोपेश्वर महादेव, जोगाबाड़ी गुफा, कौसानी के शिव मंदिरों के साथ ही दुग नाकुरी तहसील के महोली, पचार आदि गांवों में स्थित शिव मंदिरों में दर्शन और पूजा के लिए पूरे दिन श्रद्धालुओं का आना जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें