फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कांडा में स्वयंसेवियों ने निकाली जागरूकता रैली

Fri, 24 Nov 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
कांडा पड़ाव बाजार में जागरूकता रैली निकालते राइंका कांडा के एनएसएस स्वयंसेवी। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। राइंका कांडा के एनएसएस स्वयंसेवियों ने बाजार में जागरूकता रैली निकाली। लोगों को प्रेरणादायी नारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और जल संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन




एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में विद्यालय से जागरूकता रैली की शुरूआत हुई। कांडा गैस गोदाम मार्ग से होकर पड़ाव तक रैली पहुंची। इस दौरान स्वयंसेवियों ने रास्ते किनारे उगी गाजर और बिच्छू घास की सफाई भी की। कार्यक्रम अधिकारी बिष्ट ने बताया कि स्वयंसेवी समय-समय पर इस तरह के आयोजन कर समाज को जागरूक करने का कार्य करते हैं। इस मौके पर प्रवक्ता भावना धपोला, कार्यालय सहायक भुवन कांडपाल भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें