फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जग्गी-6 धपोलासेरा ने जीती वालीबॉल चैंपियनशिप

विज्ञापन
बागेश्वर में वालीबॉल चैंपियनशिप विजेता टीम को ट्राफी देते विधायक बलवंत भौर्याल। संवाद न्यूज एज? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। स्वर्गीय बहादुर सिंह धपोला मेमोरियल वालीबॉल प्रतियोगिता जग्ग -6 ने जीत ली है। मैन ऑफ द सिरीज का पुरस्कार का पारस को दिया गया।
विज्ञापन

कांडा के धपोलासेरा खेल मैदान में वालीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जग्गी-6 और सूरमा क्लब के बीच खेला गया। मुकाबले में जग्गी-6 ने सूरमा क्लब को 3-1 से हराकर ट्राफी अपने नाम कर ली। मुख्य अतिथि कपकोट विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने विजेता, उप विजेता टीम को पुरस्कार दिए। विजेता टीम को ट्राफी के साथ 14 हजार, उपविजेता टीम को सात हजार और तीसरे स्थान पर रही टीम को पांच हजार की नगद धनराशि दी गई। मैन ऑफ द मैच शहनवाज और बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार मोहित कार्की को दिया गया। वहां भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद धपोला, ग्राम प्रधान उमेश धपोला, गोविंदी धपोला, संयोजक भूपेश धपोला, डॉ. महेश धपोला, मोहन राम, राजेंद्र राम, संजय नगरकोटी, योगेश धपोला, योगेश भंडारी, मनोज कुमार, अशोक भंडारी, पूरन नगरकोटी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें