बागेश्वर के कांडा क्षेत्र में वॉलीबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ करते कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर
- फोटो : BAGESHWAR
कांडा (बागेश्वर)। नेहरू युवा केंद्र खातीगांव की ओर से स्व. कैप्टन नारायण सिंह रावत और गोपुली रावत मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने इसका शुभारंभ किया।
विधायक भौर्याल ने मंच निर्माण समेत भूमि उपलब्ध होने पर गांव में मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की। मदन मोहन रावत ने संचालन किया। टूर्नामेंट के प्रायोजक अध्यक्ष पारस रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य शेखर रावत, भाजपा कांडा कमस्यार मंडल अध्यक्ष आनंद धोपला ने विधायक का स्वागत किया। इस दौरान हीरा सिंह, दरपान धपोला, कृपाल सिंह रावत, सोहन रावत, मोहन सिंह, बसंत सिंह, महेश राठौर आदि रहे। संवाद