कांडा पड़ाव के रामलीला मैदान में वॉलीबाल के शुभारंभ पर मौजूद पूर्व विधायक। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
कांडा/बागेश्वर। कांडा पड़ाव के रामलीला मैदान में स्व. आनंद सिंह मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का पहला मैच कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल और एबडियल पब्लिक स्कूल के बीच हुआ जिसे शानदार खेल की बदौलत कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल ने अपने नाम कर लिया। कंट्रीवाइड की टीम ने 2-1 से जीत हासिल की। एबडियल पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने किया। पूर्व विधायक ने कहा कि ग्रामीण स्तर परखेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है उनको पहचान कर तराशने की। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य गोपा धपोला, पूजा आर्या, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस दीप कांडपाल, प्रधानाचार्य नवीन जोशी, प्रबंधक गोपाल सिंह बिष्ट आदि थे।