फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडक्रॉस और फड़ समिति ने की भागीरथी नाले की सफाई

विज्ञापन
बागेश्वर के भागीरथी नाले में सफाई करते रेडक्रॉस सदस्य और फड़ व्यापारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। भागीरथी नाले की सफाई के लिए रविवार को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगरपालिका, रेडक्रॉस और फड़ व्यवसाय कल्याण समिति के सदस्यों ने नाले की सफाई की। आसपास के लोगों को नाले को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान में शामिल लोगों को रेडक्रॉस की ओर से मास्क बांटे गए।
विज्ञापन

ईओ राजदेव जायसी के नेतृत्व में अभियान चला। स्वयंसेवकों ने जिला अस्पताल के पास से सरयू नदी तट तक नाले की सफाई की। रेडक्रॉस के जिला सचिव आलोक पांडे ने बताया कि नाले में घरों और दुकानों का कूड़ा निस्तारित किया गया था जिसके कारण नाला कूड़े और गंदगी से भरा था। करीब तीन घंटे तक नाले की सफाई की गई। इस दौरान रेडक्रॉस के वाइस चेयरमैन संजय साह जगाती, प्रदेश सदस्य भुवन चौबे, जगदीश उपाध्याय जैक, भीम कुमार सहित पालिका के पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें