फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊंनी और पंजाबी गीतों पर थिरके दर्शक

Wed, 29 Jun 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 वीके आस्था म्युजिक ग्रुप की ओर से यहां पहली बार आयोजित कपकोट महोत्सव का मंगलवार देर रात रंगारंग समापन हो गया है। यहां उमड़ी भीड़ ने देर रात तक कुमाऊंनी, हिंदी, पंजाबी गीतों और नृत्य का जमकर लुत्फ उठाया। बब्लू कपकोटी के गीत ओ हीरा समदिणी... के गायन में लोग कलाकारों के साथ अपनी ही जगह पर ठुमके लगाने को मजबूर हो गए। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विशिष्ट अतिथि बागेश्वर के विधायक चंद राम दास और पूर्व दर्जा धारी मंत्री और भाजपा नेता भूपेश उपाध्याय और पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही ने सरस्वती की मूर्ति पर दीप जलाकर महोत्सव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

समारोह स्थल रामलीला मैदान कपकोट में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ऐठानी ने कहा  कि इस तरह के कार्यक्रमों से आपसी सद्भाव बढ़ता है। विधायक ललित फर्स्वाण के सहयोग से कर्मी, कांडा और दानपुर महोत्सव आयोजित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रुप की अध्यक्ष नीलम कपकोटी ने सभी का स्वागत किया। कलाकारों ने अपने कार्यक्रमों की शुरूआत गणेश जी की वंदना और ऊंचा हिमाला...गाकर की। बब्लू कपकोटी ने ओ हीरा समदिणी..., काजल टिक लगै बै..., छपेली ओ लाली हो पधानी लाली..., दिवंगत रंगकर्मी गिर्दा के गीत तदुक उदेकि नि लगा जैंता एक दिन आ लो दिन यो दुनिया में...गाकर उन्हें याद किया। राजा ने एकल गीत में डांस, भूपेंद्र कोरंगा ने वीर भैरव तेरी गढ़ी..., धुर डाना बुरूंशि खिली रे...,ललिता दानू ने प्रेम रतन धन पायो में मनमोहक नृत्य किया। मोहित ने एकल गीत में डांस, कलाकारों ने झुमक्याली झुमक्याली में ग्रुप नृत्य किया। हरिओम उपाध्याय ने हिंदी फिल्म के गीत कहीं दूर जब दिन ढल जाए...जीना जीना..., पीके ग्रुप ने जय जय हो...पंकज ने तोरे नैना बड़ दगा बाज रे...,पारस कोरंगा और कामना आर्या ने मधुवन में राधा क्यों न जले...गीत का सुंदर प्रस्तुतिकरण और नृत्य से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी जबकि संचालन तनुज तिरुवा, नीलम और कौशल रावत ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला, बीसूका जिला उपाध्यक्ष भुवन पाठक, कांग्रेेस ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद ऐठानी, नगर अध्यक्ष प्रकाश् कांडपाल, विधायक प्रतिनिधि चामू देवली, सभासद बलवंत कपकोटी, बीडीसी सदस्य प्रकाश जोशी, भूपेश ऐठानी, रमेश कृषक, दीपक गढ़िया, दिनेश मेहता, हरीश मेहरा, मदन लाल, गोविंद बिष्ट, हरेंद्र बिष्ट, नारायण कपकोटी, लक्ष्मण ऐठानी, गिरीश तिरूवा, नीरज उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें