भाजपा प्रदेश महामंत्री और पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल ने पल्ला कमस्यार क्षेत्र के रावतसेरा, कपूरी, इांगा, तुसरेड़ा, सानीउडियार, बांझझिरौटी आदि गांवों का भ्रमण किया।
उन्होंने रावतसेरा गांव में पांच दिन पहले आग से जले एक घर को देखा और पीड़ित परिवार को अपनी ओर से सहायता करने का भरोसा दिया।
उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र पोषित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और उनका पूरा लाभ उठाने को कहा। केंद्र की मोदी सरकार हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है राज्य को कई मदों को सहायता देने के बाद भी कांग्रेस सरकार केंद्र पर उपेक्षा का आरोप लगा रही है।
उन्होंने लोगों से कांग्रेस की कुरीतियों से सावधान रहने को कहा। ग्रामीणों ने भौर्याल से बुनियादी समस्याओं का शीघ्र समाधान में सहयोग की अपील की।
भौर्याल ने अठपैसिया के भद्रेश्वर महादेव के मंदिर में आयोजित रामायण पाठ और भंडारे में शिरकत की। उनके साथ महेश पांडे, आनंद धपोला, भूपाल नगरकोटी, भगवान भंडारी, दीवान नगरकोटी, दरवान राणा, राजेंद्र धपोला, शंकर धपोला आदि थे।