फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: फरवरी में होंगे विराट हिंदू सम्मेलन, हिंदुओं को एकजुट करने की मुहिम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। हिंदू जनजागरण और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए आगामी फरवरी में जिले में विराट हिंदू सम्मेलन होने जा रहे हैं। पहला सम्मेलन आगामी तीन फरवरी मंगलवार को विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा में होगा। दूसरा 15 फरवरी रविवार को बागनाथ मंदिर के समीप सरयू घाट और तीसरा 22 फरवरी को कठायतबाड़ा में होगा। आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम किसी दल विशेष का नहीं, समूचे सनातन को मानने वालों का है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक इंद्र सिंह फर्स्वाण ने रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि सम्मेलन का आयोजन सकल हिंदू समाज की ओर से किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्देश्य संगठित हिंदू और समृद्ध भारत के तहत हिंदुओं को जागृत करना है। विराट सम्मेलन के माध्यम से सनातनी एकता को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक चुनौतियों पर सकारात्मक और समाधानात्मक चर्चा करना है। कहा कि यह कार्यक्रम किसी के खिलाफ खड़ा होने का नहीं, बल्कि अपने धर्म और संस्कृति के प्रति गर्व करने का है। इसके माध्यम से वसुधैव कुटुंबकम की विरासत को अधिक मजबूती से लोगों के सामने रखने का प्रयास किया जाएगा। सह संयोजक सौरभ जोशी ने बताया कि इसी साल संघ के 100 साल पूरे हुए हैं। संघ का उद्देश्य भी हिंदू समाज को जागृत करना है। हालांकि विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम संघ का नहीं, सभी सनातन को मानने वालों का है। संघ भी इसमें अहम भूमिका निभाएगा। इस मौके पर कार्यक्रम के संरक्षक शेर सिंह मलड़ा, केवलानंद जोशी, दीपक खेतवाल, कमल बनकोटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें