फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

Thu, 30 Oct 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती से पूर्व चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने निकटवर्ती गांव आरे में रात्रि चौपाल का आयोजन किया। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं गई। ग्रामीणों को विभिन्न अपराधाें के लिए जागरूक किया गया। बुधवार को कोतवाल अनिल उपाध्याय ने ग्रामीणों को समस्याओं का त्वरित समाधान करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों को साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, महिला सुरक्षा और नशे के दुरुपयोग को रोकने के बारे में बताया गया। सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट के उपयोग और यातायात नियमों के पालन करने की अपील की। ग्राम प्रधान दीपक खेतवाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने, युवाओं में कानूनी जागरूकता बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें