फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी

Wed, 05 Apr 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 डीएम के आदेश के बावजूद कांडा क्षेत्र के ढालमल्ला गांव के नौ परिवारों को पानी नहीं मिल पा रहा है। योजना में पानी नहीं आने के कारण जहां एक ओर ग्रामीण परेशान हैं, वहीं प्राथमिक स्कूल धपोली की मध्याह्न भोजन योजना भी प्रभावित हो रही है।

परेशान ग्रामीणों ने पेयजल संकट का समाधान नहीं होने पर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है। कांडा तहसील के छिड़िया नामक स्थान से धपोली और मल्ला ढाल पेयजल योजनाएं निर्मित हैं।
विज्ञापन


एक माह पूर्व धपोली के कुछ लोगों ने मल्ला ढाल पेयजल योजना के स्रोत का सारा पानी टेप कर दूसरे चैंबर में डाल दिया। इससे मल्ला ढाल के आठ परिवारों के साथ ही प्राथमिक स्कूल की आपूर्ति ठप हो गई।

ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने जल संस्थान को जांच के आदेश दिए थे। कनिष्ठ अभियंता को जांच में पेयजल स्रोत में छेड़छाड़ मिली। मल्ला ढाल के स्रोत का पानी एक पाइप से धपोली पेयजल योजना के चैंबर में डाला गया था।

इससे मल्ला ढाल योजना के चैंबर में पानी की आपूर्ति बंद हो गई थी। जल संस्थान की ओर से जिला प्रशासन को जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद भी न तो पेयजल योजना में पानी की आपूर्ति सुुचारु हुई है और न ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

इससे मल्ला ढाल के ग्रामीणों में नाराजगी है। योजना में पानी नहीं आने से ग्रामीण परेशान हैं। बमुश्किल अपने लिए पीने के पानी का इंतजाम कर रहे ग्रामीण मवेशियों की प्यास नहीं बुझा पा रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण नंदन सिंह धपोला सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा है कि यदि उन्हें तीन दिन के भीतर योजना से पानी नहीं मिला तो सभी परिवार भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें