फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के खुलासे को लेकर ग्रामीणों ने कोतवाली घेरी

Sat, 08 Apr 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
कोतवाल का घेराव करते ग्रामीण।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सिंचाई विभाग में तैनात ड्राफ्टमैन की हत्या के खुलासे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव किया। ग्रामीणों ने शीघ्र मामले का खुलासा नहीं होने पर बैजनाथ-ग्वालदम मोटर मार्ग पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


मालूम हो कि कपकोट सिंचाई विभाग में तैनात गरुड़ के परकोटी गांव निवासी ड्राफ्टमैन ईश्वरी दत्त मिश्रा का शव बागेश्वर के भराड़ी टैक्सी स्टेंड के पास सीढ़ियों में मिला था। मृतक के माथे पर गहरी चोट के निशान थे। इस मामले में मृतक के भाई पूरन चंद्र मिश्रा ने पुलिस में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को सरयू घाट में मृतक का अंतिम संस्कार करने के बाद सभी ग्रामीण कोतवाली पहुंच गए। ग्रामीणों ने कोतवाल का घेराव कर शीघ्र मामले का खुलासा करने की मांग की। 


मृतक के भाई पूरन चंद्र ने कहा कि उसके भाई के जूते घटनास्थल के समीप स्थित दुमंजिले में मिले हैं। उनका कहना था कि उनके भाई ने छह अप्रैल को बैंक से 10 हजार रुपये निकाले थे। इसमें से पांच सौ रुपये किसी परिचित को भेजे हैं जिसकी पर्ची जेब में मौजूद हैं, जबकि 9500 रुपये गायब हैं। परिजनों ने इस मामले की भी जांच करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन द्वारा जल्दी मामले का खुलासा नहीं किया जाता है तो उन्हें आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन


 
कोतवाल टीआर वर्मा ने ग्रामीणों को बताया कि मामले में जांच की जा रही है। घेराव करने वालों में पूरन चंद्र मिश्रा, मुकेेश मिश्रा, खिलेश मिश्रा, दिनेश मिश्रा, जगदीश चंद्र सती, भुवन चंद्र पांडे, मदन जोशी, प्रकाश चंद्र पांडे, विनोद देवराड़ी, डीसी मिश्रा आदि ग्रामीण शामिल थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें