बागेश्वर के जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन करते बखेत के ग्रामीण। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। खड़िया खनन के दौरान हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोशित बखेत के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की। तीन दिन के भीतर मांग पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
कांडा तहसील के बखेत गांव में खड़िया खनन से हुए नुकसान की मांग के लिए ग्रामीणों ने सात जनवरी से कांडा तहसील में भूख हड़ताल की थी। तहसील प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन खत्म कर दिया था। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें सात दिन के भीतर निरीक्षण कर नुकसान की भरपाई करवाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी समस्या जस की तस है। ग्रामीणों ने डीएम से मामले का संज्ञान लेकर जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की। इस मौके पर प्रमोद राम, पूरन राम, आनंद राम, शेखर प्रसाद, बालकृष्ण आदि मौजूद रहे। संवाद