फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर: हुपली ने कोश्यारी इलेवन को पराजित कर जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
बागेश्वर के नामतीचेटाबगड़ में ट्राफी से साथ विजेता टीम के खिलाड़ी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नामतीचेटाबगड़ में चल रही स्वर्गीय धाम सिंह कोश्यारी मेमोरियल क्त्रिस्केट प्रतियोगिता हुपली की टीम ने जीत ली है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला कोश्यारी इलेवन और हुपली की टीम के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए कोश्यारी इलेवन ने 15 ओवर में 128 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी हुपली की टीम ने 12वें ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रतियोगिता में 14 टीमों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण देवए विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान नारायण सिंह कोश्यारी ने विजेता, उप विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। प्रतियोगिता के संचालन में संजय कोश्यारी, गंगा सिंह कार्की, साधो सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह कोश्यारी आदि ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें