फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पुल और सड़क के बनाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। बसकूना के सारीखेत तोक में पुल और सड़क बनाने की कवायद से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने एसडीएम और लोनिवि के ईई को ज्ञापन देकर पुल, सड़क के प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि सारीखेत तोक में 100 मीटर सड़क और 18 मीटर स्पान के पुल निर्माण की योजना बनाई जा रही है। जिस जमीन पर निर्माण हो रहा है, वह उपजाऊ है और वन पंचायत की है। इस जगह पर पहले क्रशर का निर्माण किया जा रहा था, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया था। वर्तमान में भी पुल और सड़क बनाने की योजना भी व्यक्ति विशेष को लाभ दिलाने के लिए बनाई जा रही है। कहा कि अगर जबरन सड़क और पुल बनी तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान चंपा देवी, सरपंच लीला देवी, प्रमोद मेहता, राजेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, रमेश सिंह, कुंवर सिंह, मनीष राठौर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें