फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर सोलिंग की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 

Sat, 22 Sep 2018 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
अठपैसिया में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अठपैसिया-खातीगांव के किमी दो महतगांव तक बनी सड़क पर चार साल बाद भी सोलिंग न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को जोरदार नारोबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने लोनिवि से सड़क पर शीघ्र सोलिंग करवाने को कहा। मांग शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा अठपैसिया-खातीगांव के किमी दो से महतगांव तक बनी यह सड़क देवतोली, खातीगांव, नरगोली, ठांगा, भैंसूड़ी, कपूरी, सिमायल, देवलेत, औलानी, बगराटी, भैंसखाल, ढानण, खाड़ी और चंतोला आदि गांवों को जोड़ती है।  लोनिवि ने चार साल पहले यह सड़क काट दी थी। लेकिन डामरीकरण के लिए आज तक सोलिंग न होने से इसकी हालत खस्ता हो चुकी है। 
हल्की सी बारिश में यह कीचड़ में तब्दील हो जाती है। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान राम लाल दास, बीडीसी सदस्य कुंदन बोरा, भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कृपाल सिंह रावत, मनोज राठौर, कमल रावत, अनिल रौतेला, सतीश उप्रेती, मनोहर रौतेला, श्याम सिंह बोरा, विनोद डसीला और मुन्ना भौर्याल आदि थे। इधर लोनिवि के जेई ने चंचल कोरंगा ने बताया सोलिंग और डामरीकरण का इस्टीमेट शासन को भेजा गया है। बजट मिलने पर काम शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें