फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की मौत पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 24 May 2017 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बैजनाथ थाने में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डोबा-नौघर क्षेत्र के ग्रामीणों ने एक टैक्सी चालक की मौत पर थाना बैजनाथ थाने में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने दो पुलिस कर्मियों पर चालक को डंडे से पीटने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष बैजनाथ ने गांव के लोगों को समझाकर मामला शांत किया।  
विज्ञापन


 टैक्सी चालक बचे सिंह अधिकारी (55) निवासी नौघर क्यारी की पीएनबी गरुड़ के सामने नौ मई को एक दुकानदार से किसी बात को लेकर कहासुनी और मारपीट हो गई थी। आरोप है कि बीच बचाव करने आए एक प्रशिक्षु दरोगा और एक सिपाही ने दुकानदार के साथ मिलकर चालक को डंडे से पीट दिया। चालक ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। वह घटना के अगले दिन से घर से बाहर चला गया। दिल्ली में इलाज के दौरान 23 मई को चालक ने दम तोड़ दिया। चालक की मौत की खबर सुनकर डोबा नौघर क्षेत्र में कोहराम मच गया। ग्रामीण शव को लेकर बुधवार को बैजनाथ थाने पहुंचे। उन्होंने विवाद के दिन गरुड़ बाजार में ड्यूटी में तैनात प्रशिक्षु दरोगा, सिपाही और दुकानदार को जिम्मेदार ठहराया।

थानाध्यक्ष मदन लाल ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों को तीन घंटे तक समझाया। थानाध्यक्ष का कहना है कि ड्यूटी में तैनात दरोगा और सिपाही ने चालक पर डंडा नहीं चलाया बल्कि बीच बचाव किया। थानाध्यक्ष के समझाने के बाद ग्रामीण को शव को लेकर थाने से चले गए। ग्रामीणों ने मृतक का बागेश्वर में अंतिम संस्कार किया। चालक के चार बच्चे हैं। वह वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सीओ वीर सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार की तरफ से आरोपी दुकानदार के खिलाफ अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर देने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घटनास्थल पर सिर्फ बीच-बचाव किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें