कांडा क्षेत्र के सिमकूना गांव में पिछले 10 दिनों से बिजली नहीं है। विद्युत आपूर्ति सुचारु करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान शीघ्र आपूर्ति नहीं होने पर उग्र आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।
शुक्रवार को सिमकूना के ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि गांव में लगा ट्रांसफार्मर दस दिन पहले खराब हो गया था। इसकी सूचना विभाग को देने के बाद भी नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है।
कहा कि विभागीय अधिकारियों को बताने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा है। यदि शीघ्र नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार, तारा प्रसाद, जगदीश, हरिदत्त, भुवन चंद्र, पवन कुमार, विनोद कुमार आदि ग्रामीण शामिल थे।
इधर ग्राम प्रधान नवीन जोशी ने भी विभाग से शीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। क्षेत्र के पोखरी, खंतोली, मिथनकोट व नाघर में भी अंधड़ के दौरान पोल टूटने से बिजली की आपूर्ति बंद पड़ी है। ग्रामीणों ने शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
।