फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़खुली के ग्रामीणों ने सड़क के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते उड़खुली के लोग। संवाद न्यूज ए? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्राम पंचायत उड़खुली के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में सड़क के लिए प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी विनीत कुमार को ज्ञापन देकर सड़क न होने से आ रही समस्या बताई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर के बाहर मोटरमार्ग के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उड़खुली के ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामसभा पांच किलोमीटर की परिधि में फैली है। तल्ला उड़खुली में अब तक सड़क नहीं पहुंची है। सड़क न होने का बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बीमार और गर्भवती महिलाओं को डोली से सड़क तक लाना पड़ता है। इस कारण कई बार लोगों की जान खतरे में पड़ जाती है। सड़क के अभाव में गांव से पलायन हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि उड़खुली अनुसूचित जाति बहुल ग्रामसभा है, जो प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयनित है। इसके बावजूद अब तक लोगों को सड़क की सुविधा से वंचित रखा गया है। ग्रामीणों ने डीएम से तल्ला उड़खुली के लिए मोटरमार्ग का निर्माण कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान राजन राम, भुवन चंद्र, लीला देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें