फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: रतमोली के ग्रामीणों ने की ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने की मांग

Sun, 31 May 2026 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्राम पंचायत रतमोली में जूनियर हाईस्कूल और प्राइमरी स्कूल परिसर के पास लगे असुरक्षित विद्युत ट्रांसफार्मर को हटाने की मांग तेज होने लगी है। ग्राम प्रधान मंजू देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के ईई को लिखित ज्ञापन सौंपकर आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

शनिवार को ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र के ठीक पास लगा यह भारी-भरकम ट्रांसफार्मर बेहद नीचे और जमीन से सटा हुआ है जिससे हर वक्त परिसर में पढ़ने वाले 14 नौनिहालों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। ग्राम प्रधान ने बिजली विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि कई बार मौखिक और लिखित शिकायत के बाद भी कोई सुरक्षात्मक कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने मांग की कि ट्रांसफार्मर को तत्काल आबादी और स्कूल परिसर से दूर शिफ्ट किया जाए या इसके चारों ओर लोहे की जालीदार बाड़ लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें