फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डालखोलिया के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर में प्रदर्शन करते डालखोलिया गांव के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। दुबागाड़ा-डालखोलिया सड़क का सर्वे को बदलने के लिए डालखोलिया के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क का काम तीन किमी पूरा हो गया है। आगे का सर्वे मकानों से होकर किया जा रहा है। इस सर्वे के आधार पर सड़क का निर्माण हुआ तो आवासीय भवन और पेयजल स्रोत खतरे की जद में आ जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी से मिलने गए डालखोलिया के ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के लिए चल रही सर्वे से चंद्रा देवी सहित अन्य ग्रामीणों के मकान, आंगन, सीड़ियां और प्राकृतिक जल स्रोत खतरे की जद में आ रहे हैं। बताया कि सड़क कटान के दौरान मलबे से लोगों को काफी नुकसान होगा। पानी का नौला दबने से गांव में जल संकट भी पैदा हो सकता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी विभाग को इस बारे में ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन अब भी उसी सर्वे पर काम हो रहा है। उन्होंने जल्द सड़क का सर्वे न बदलने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी। इस मौके पर जमुना दत्त, हंसा दत्त, मोहन चंद्र, नंदा बल्लभ, दिनेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
रोड का मिलान और जमीन का मुआवजा देने की मांग
बागेश्वर। कांडा-रिखाड़ी मोटर मार्ग का अब तक सानिउडियार में मिलान नहीं हो सका है। सालों से एक किमी सड़क का कटान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जल्द सड़क का कार्य पूरा कराने और मोटर मार्ग निर्माण में काटी कई नाप भूमि का ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि कांडा से कभाटा होते हुए रिखाड़ी तक सड़क का निर्माण कार्य 2007 से चल रहा है। एक किमी सड़क का कटान अब भी बाकी है। उन्होंने किमी दो में बजीना के ग्रामीणों की काटी गई जमीन का अब तक मुआवजा नहीं मिलने पर भी रोष जताया। इस मौके पर कैलाश चंद्र, शंकर जोशी, इंद्र लाल, बसंत लाल, भुवन राम, उमेश चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें