फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेदीबगड़ के ग्रामीणों ने चौपाल में डीएम को व्यथा सुनाई

Sun, 26 Mar 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
बेदीबगढ़ गांव में डीएम को समस्या बताती महिला।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जिले के दूरस्थ बागेश्वर-अल्मोड़ा जिलों की सीमा पर स्थित बेदीबगढ़ गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी। रात्रि में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने विद्युत, राशन, आवास, सिंचाई, पैदल पुल, पेयजल जैसी तमाम समस्याओं को जिलाधिकारी के सामने रखा। मंगेश घिल्डियाल बेदीबगढ़ गांव जाने वाले पहले जिलाधिकारी हैं। 

शनिवार की देर सायं जिलाधिकारी के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूलमालाओं के साथ उनका स्वागत किया। रात्री 11 बजे तक चली चौपाल में गांव के प्रधान नंदन सिंह ने बरसाती नाले से तोकों में कृषि भूमि को हो रहे नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने बफौली, चनौली तथा बेदीबगड़ तोकों में पेयजल की समस्या से अवगत कराते हुए नई पाइप लाइन निर्माण की योजना का सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि पुरानी लाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे गांव में पानी की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के बागेश्वर -अल्मोड़ा जिले की सीमा में आने से सीमांकन की समस्या आ रही है। ग्रामीणों ने बेदीबगड़ से सैंज जाने के लिए गधेरे में पुलिया बनाने की मांग की। सेराघाट तक दो किमी अधूरे मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र कराने का अनुरोध किया। बेदीबगढ़ में रात्रि विश्राम के बाद डीएम ने रविवार को फिर खुली चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ सभी तोकों का स्थलीय निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने चनौली, सैंज, टाना, बफौलीगोठ, बल्यूटा, खौलसीर सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों से बात की। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को मछली पालन, कुक्कुट पालन, जड़ीबूटी, बकरी पालन के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


भ्रमण के दौरान कई ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से समय पर बिजली के बिल न आने, अधिक बिल वसूले जाने और बिना पूर्व सूचना के बिजली के संयोजन विच्छेद की शिकायत की। इस पर डीएम ने बिजली विभाग के ईई को फटकार लगाते हुए बिलों को संशोधित करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान महिलाओं ने क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री को रोकने की मांग करते हुए ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की, जिस पर डीएम ने महिलाओं से अवैध रूप से शराब के कारोबार में लिप्त लोगों की जानकारी मांगी। डीएम ने बेदीबगड़ में ग्रामीण बसंत पांडे के शारीरिक रूप से अक्षम बच्चे को देखकर उसे उचित उपचार का आश्वासन भी दिया। भ्रमण के दौरान खीम सिंह, शिवराज सिंह, रवि करायत, गोपाल दत्त भट्ट क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान खौलसीर लीला देवी सहित एसडीएम एसएस राणा, डीडीओ केएन तिवारी आदि अधिकारी मौजूद थे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें