फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: ग्रामीणों को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

Fri, 24 Jul 2026 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस का जनजागरूकता अभियान जारी है। इसके तहत शामा चौकी की पुलिस ने भनार में ग्रामीणों से संवाद किया। बृहस्पतिवार को अभियान के तहत शामा-भनार क्षेत्र में ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। पुलिस ने लोगों को किसी अनजान व्यक्ति के फोन, लिंक, ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी से सतर्क रहने के लिए कहा। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 और नजदीकी पुलिस थाना से संपर्क करने को कहा। सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों और यात्रियों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें