फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बीएसएनएल के दफ्तर में जड़ा ताला 

Mon, 17 Jul 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बागेश्वर।
विज्ञापन
बीएसएनएल कार्यालय में तालाबंदी के बाद नारेबाजी करते कर्मी के लोग।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक साल पहले कर्मी में लगाया गया बीएसएनएल का टावर अभी तक शोपीस बना हुआ है। टावर का संचालन शुरू नहीं होने से गुस्साए क्षेत्रवासियों ने सोमवार को बीएसएनएल के कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे की तालाबंदी के दौरान ग्रामीणों ने 15 दिन के भीतर मोबाइल टावर शुरू नहीं करने पर फिर से कार्यालय में ताले जड़ने और आंदोलन की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


कर्मी क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीणों ने बागेश्वर पहुंचकर बीएसएनएल कार्यालय में ताला लगा दिया। इसके बाद विभाग पर उदासीनता और क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि टावर लगाए हुए एक साल हो गया है, लेकिन अब तक इसे शुरू नहीं किया गया है। ऐसे में लोगों को संचार संपर्क के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है।

बरसात में कोई घटना होने पर प्रशासन तक को सूचित करने के लिए कपकोट जाना पड़ता है। क्षेत्र के आपदा प्रभावित होने के बावजूद दूरसंचार विभाग ढिलाई बरत रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि विभाग ने 15 दिन के भीतर टावर का संचालन शुरू नहीं किया तो फिर से तालाबंदी कर दी जाएगी। तालाबंदी और प्रदर्शन करने वालों में राजीव कर्म्याल, मादोराम, गोकुल दानू, यश कर्म्याल, दयाल सिंह, गोकुल दानू, तारा दानू, विजय दानू, भूपेश दानू, कमल कोरंगा, राजीव दानू, हिमांशु दानू आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें