फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुआ पकडने के लिए ग्रामीणों ने किया अनशन

विज्ञापन
कांडा के जलमानी तोक भूलगांव में तेंदुआ पकड़ने के लिए अनशन करते ग्रामीण। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कांडा/बागेश्वर। दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र में तेंदुए का आतंक जारी है। आए दिन किसी न किसी को तेंदुए दिख रहा है। वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है, लेकिन पिछले 19 दिनों से तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका है। उसे पकड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को भी क्रमिक अनशन किया।
विज्ञापन

रविवार को भी भूलगांव के ग्रामीणों ने अनशन जारी रखा। इस दौरान हुई सभा में ग्रामीणों ने आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि शासन की ओर से समस्या नहीं सुलझाई गई है। ग्रामीण पिछले 19 दिनों से धरना कर रहे हैं, जिसकी कोई सुध नहीं ले रहा है। उधर कांडा कमस्यार घाटी में शुक्रवार शाम चार बजे राम प्रसाद के खच्चर को तेंदुए ने मार डाला। ग्रामीणों ने तेंदुए को शीघ्र आदमखोर घोषित कर दहशत से राहत दिलाने की मांग की है। धरना स्थल पर शेर सिंह राठौर, प्रताप सिंह राठौर, जीवन सिंह राठौर, शेर सिंह, रमेश सिंह, जोगा सिंह, बलवंत सिंह, मोहन सिंह, भूपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें