फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया डामरीकरण पर चढ़ा ग्रामीणों का पारा

विज्ञापन
बागेश्वर के नदीगांव को जाने वाली सड़क में बिछाने के साथही उखड़ने लगा डामर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर चल रहे डामरीकरण को नदीगांव के लोगों ने घटिया बताया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से डामरीकरण की जांच करने और तत्काल गुणवत्ता में सुधार लाने की मांग की।
विज्ञापन

बता दें कि गोमती पुल से गिरेछीना और जजी मार्ग पर डामरीकरण का काम चल रहा है। लोगों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था डामरीकरण में मानकों और गुणवत्ता की अनदेेखी कर रही है। डामर बिछाने के दौरान ही उखड़ने लगा है। बताया कि कई स्थानों पर एक इंच से भी कम परत चढ़ाई गई है। रात के समय डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। कुछ स्थानों को बिना सोलिंग और सफाई के छोड़ दिया गया है। सड़क पर चलते समय पैर की ठोकर लगने से ही डामर उखड़ रहा है।
जगदीश उपाध्याय, चंदन सिंह राणा, उमेश पांडेय, पूरन सिंह, हरीश चंद्र आदि ने बताया कि जजी मार्ग और गिरेछीना सड़क पर हुए डामरीकरण की गुणवत्ता में भी अंतर किया जा रहा है। गिरेछीना सड़क पर बेहद घटिया डामरीकरण हो रहा है। विभाग और कार्यदायी संस्था मिलकर जनता के धन का दुरुपयोग कर रही है। इधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता एसके पांडेय ने कहा कि डामरीकरण मानकों के अनुसार किया जा रहा है। अगर कहीं पर कमी होगी तो उसे दूर करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें