बागेश्वर। पुंगर घाटी के गांवों में रोज अघोषित विद्युत कटौती जा रही है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से विद्यार्थियों और ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने विभाग की कड़ी निंदा की है।
जिले के दोफाड़, चौंरा, पपों, भाटगाड़, करूली, चिड़ंग और बनलेख क्षेत्र में कई दिनों से अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। बिजली की किल्लत झेल रहे लोगों में रोष व्याप्त है। बोर्ड परीक्षाओं के चलते विद्यार्थियों को पढ़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि हर महीने समय पर बिजली का बिल जमा करने के बावजूद बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। विकास मंच के संरक्षक अधिवक्ता राजेश रौतेला, संयोजक हरीश कालाकोटी, भूपेश रौतेला, नरेंद्र सिंह, दीवान सिंह, मनमोहन सिंह, विनोद सिंह, भाष्कर सिंह, महेश कालाकोटी आदि लोगों ने समस्या का निदान करने की मांग की है। संवाद