बागेश्वर। कोतवाली परिसर में पुलिस और ग्राम प्रहरियों की बैठक हुई। प्रहरियों को सूचना तंत्र को मजबूत करने और बाहरी लोगों का सत्यापन करने में पुलिस की मदद करने के निर्देश दिए गए।
रविवार को हुई बैठक में वरिष्ठ एसआई खष्टी बिष्ट ने ग्राम प्रहरियों से अपने क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि, बाहरी व्यक्तियों के आने या किसी तरह के अवैध कार्य होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने को कहा। गांव में रहने वाले सभी बाहरी लोगों का अनिवार्य सत्यापन कराने में सहयोग करने को कहा। उन्हें गांवों में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। आपसी विवादों के त्वरित समाधान,सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में और किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क करने के निर्देश दिए। संवाद