फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैड़ा तलड़ा के विक्रांत ने सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाया 

Wed, 14 Jun 2017 09:54 PM IST
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आइएमए बिहार में विक्रांत के कंधे पर स्टार सजाते माता पिता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गत 10 जून को भारतीय सैन्य अकादमी आइएमए बिहार के पासिंग आउट समारोह में लेफ्टिनेंट बने विक्रांत सिंह गैड़ा ने अपने परिवार की सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाया है। उन्हें बैड़ा तलड़ा गांव के पहले सैन्य अधिकारी बनने का गौरव हासिल हुआ है। उनके सैन्य अधिकारी बनने से गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने विक्रांत के घर जाकर परिजनों को बधाइयां दी। उनके दादा ने गांव-पड़ोस में मिठाईयां बांटी।
विज्ञापन

विक्रांत सिंह गैड़ा का जन्म कांडा तहसील के बैड़ा तलड़ा गांव में हुआ था।

उनकी प्रारंभिक शिक्षा से लेेकर इंटर तक की शिक्षा पूना के आर्मी के स्कूल में हुई है। उनके दादा भूपाल सिंह पूर्व सैनिक हैं, जबकि पिता पूना में ही बांबे इंजीनियरिंग में सूबेदार मेजर पद पर कार्यरत हैं और माता मीना देवी गृहिणी हैं। उनकी छोटी बहिन प्रिया पूना से ग्रेजुएशन कर रही हैं। विक्रांत ने वर्ष 2010 में हाइस्कूल 95.60 प्रतिशत, जबकि इंटर की परीक्षा 2012 में 95 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की है। इसके बाद उनका चयन एनडीए में में हो गया।

आइएमए बिहार में सैन्य अधिकारी का प्रशिक्षण प्राप्त कर गत 10 जून को हुई पासिंग आउट परेड में उन्हें सेना में लेफ्टिनेंट अधिकारी बनने का गौरव हासिल हुआ। उनके माता, पिता ने पासिंग आउट परेड के मौके पर विक्रांत के कंधे स्टार से सजाए। उनके सैन्य अधिकारी बनने की सूचना पर ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ग्रामीणों ने विक्रांत के घर जाकर उनके दादा और चाचा आदि को बधाई दी। दादा ने सभी का मुंह मीठा कराया। वहां विक्रांत के चाचा राजेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, सुरेंद्र सिंह, पंकज सिंह और दरबान सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें