फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिला अस्पताल से हुड़दंगी का वीडियो वायरल, प्रभारी सीएमएस बोले मुझे नहीं जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल के जरनल वार्ड में एक व्यक्ति के हुड़दंग करने का वीडियो शुक्रवार की शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में एक व्यक्ति शराब के नशे में प्रतीत हो रहा है और वहां तैनात कर्मचारियों से उलझ रहा है। वीडियो में कुछ महिला कर्मचारियों की आवाज भी सुनाई दे रही है। वायरल वीडियो के बारे में शनिवार को जब वहां तैनात कर्मियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति वार्ड में भर्ती मरीज के साथ आया हुआ था। जो वार्ड के बेडों की चादरों को इधर उधर फेंक रहा था। ऐसा करने से राेकने पर वहां तैनात महिला कर्मियों से अभद्रता करने लगा। इस दौरान कर्मियों ने उसका वीडियो बना डाला और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोग जमकर टिप्पणी करते हुए अस्पताल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं वीडियो के बारे में जब अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक का प्रभार देख रहे चिकित्सक से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन



रात में अराजक तत्वों का अड्डा बन रहा है जिला अस्पताल
नगर के बीच में होने और 24 घंटे खुले रहने के चलते जिला अस्पताल के आसपास अराजक तत्वों का अड़्डा बनता जा रहा है। इससे पूर्व भी अराजक तत्वों के वार्ड और इमरजेंसी में अराजकता करने के मामले सामने आए हैं। बावजूद उसके अस्पताल की सुरक्षा के अब तक कोई ठोस उपाय नहीं किए गए हैं। एसपी चंद्रशेखर आर घोडके ने भी अस्पताल में नियमित गश्त कर अराजक तत्वों पर लगाम लगाने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक अस्पताल के कर्मियों और भर्ती मरीजों की सुरक्षा के लिए कोई उपाय नहीं हुए।

कोट
अस्पताल से वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में नहीं है। किसी कर्मचारी की लिखित शिकायत भी नहीं मिली है। शिकायत मिलेगी तो मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस की मदद ली जाएगी। -डॉ. डीपी शुक्ला, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन



....कोट
मामले को लेकर अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद वायरल वीडियो की जांच की जाएगी। अस्पताल की सुरक्षा के लिए अस्पताल के आसपास रात के समय गश्त बढ़ाई जाएगी। अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -चंद्रशेखर आर घोडके, एसपी बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें