फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी में मृत मिले भराड़ी टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष

Sat, 01 Sep 2018 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष ने उमेश गढ़िया टैक्सी में बीच वाली सीट में मृत मिले। सीट से नुवान की खाली शीशी मिलने से पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। अलबत्ता, अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।   
विज्ञापन


प्रभारी थानाध्यक्ष गोपाल राम के बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे पिंडारी सड़क पर हाइडिल के पास सड़क के किनारे खड़ी सूमो (यूके 02टीए-0627) के चालक के मृत पड़े होने की सूचना मिली। टैक्सी के भीतर चालक और भराड़ी टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष गडेरा निवासी उमेश गढ़िया (32) पुत्र नर सिंह का शव बीच वाली सीट पर पड़ा था। सीट पर ही नुवान की खाली शीशी पड़ी थी। पुलिस ने उमेश के पिता और अन्य लोगों से पूछताछ करने के बाद शव का पंचनामा भरा गया। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

मौके से बरामद कागजात, डीएल और 1700 रुपये पुलिस ने उमेश के पिता को सौंप दिए हैं। परिजनों के अनुसार उमेश का दो साल पहले ही विवाह हुआ था। उसके अभी बच्चे नहीं हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष गोपाल राम ने बताया कि आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले में अभी तक किसी ने रिपोर्ट नहीं लिखाई है। पुलिस ने अपनी ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पिछले साल हुई थी उमेश के दो भाइयों की मौत 
कपकोट (बागेश्वर)। क्षेत्रवासियों के अनुसार उमेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो भाइयों की पिछले साल भयूं-गडेरा सड़क पर ढौन के पास हुई पिकप दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस घटना से उमेश मानसिक रूप से परेशान था। उमेश की माता का पहले ही निधन हो गया था। उमेश ही घर का पालनहार था। पिता और उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल बना है। 

टैक्सी यूनियन ने जताया शोक 
कपकोट (बागेश्वर)। भराड़ी टैक्सी यूनियन ने उमेश गढ़िया के निधन पर गहरा शोक जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है। यूनियन के अध्यक्ष केवलानंद जोशी की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में सचिव हेम चंद्र जोशी, सह सचिव नीरज जोशी, कोषाध्यक्ष पूरन दानूू, नंदन कोरंगा, मनोज शाही, ललित पांडे, खष्टी पांडे, राजू कोरंगा, खुशहाल और भरत सिंह आदि शामिल थे। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद्र सिंह गढ़िया आदि ने भी उमेश के निधन पर गहरा शोक जताया है। ब्यूरो
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें