बागेश्वर में बाइक रैली निकालते विश्व हिंदू परिषद व अन्य संगठनों के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राम मंदिर समर्पण अभियान निधि के तहत विहिप, आरएसएस, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नगर में बाइक रैली निकालकर लोगों से राम मंदिर के निर्माण के लिए आर्थिक योगदान करने की अपील की।
विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष पूरन सिंह रावत की अध्यक्षता में हनुमान मंदिर से बाइक रैली का शुभारंभ किया गया। नगर में भ्रमण के बाद हनुमान मंदिर में ही रैली का समापन हुआ। कार्यकर्ताओं ने अपनी बाइकों पर ओम का झंडा लगाकर प्रभु श्रीराम के नाम के जयकारे लगाए। उन्होंने बताया कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण के लिए जिले से धन संग्रह का कार्य किया जा रहा है। ब्लॉक और ग्राम स्तर पर कार्यकर्ताओं के माध्यम से धन संग्रह किया जाएगा। संग्रहित किए गए धन को राम मंदिर के भव्य निर्माण में लगाया जाएगा। रैली में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली, नगर अध्यक्ष धीरज मेहता, आदर्श कठायत, राजेंद्र, परिहार, भाष्कर नेगी, विजय परिहार, कमल नगरकोटी, नितिन जोशी, मनोज गोस्वामी समेत कई लोगों ने रैली में प्रतिभाग किया।(संवाद )