फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन नापाक हरकतों से खफा विहिप और बजरंग दल ने फूंका पुतला

विज्ञापन
बागेश्वर में चीन का पुतला फूंकते विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बार्डर पर चीनी सेना की नापाक हरकतों से खफा विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चीन का पुतला फूंका। एसबीआई तिराहे पर एकत्र कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जाहिर किया। इन लोगों ने चायनीज सामान के बहिष्कार की अपील की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि चीन हमेशा से देश के साथ धोखा करते आया है। उसने सोची समझी रणनीति के तहत भारतीय सैनिकों पर हमला किया। कोरोना जैसी महामारी को पूरे विश्व में फैलाने में भी उसी का हाथ है। कहा कि चीन और पाकिस्तान भारत के सबसे बड़े दुश्मन देश हैं। जिन्हें पूरे देशवासियों को मिलकर सबक सिखाना होगा।
कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार के चायनीज एप को बैन करने का स्वागत किया।
पुतला दहन में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, विभागाध्यक्ष शेर सिंह मलड़ा, जिला संयोजक नरेंद्र धामी, विक्रम परिहार, कुलदीप नगरकोटी, भाष्कर नेगी, रवि भारती, आकाश कुमार, नवीन पंत, भाष्कर तिवारी, मनीष थापा, योगेश तिवाड़ी, पवन रावत, मनोज कुमार, पवन पाठक, पंकज मेहता , हितेंद्र धपोला समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें