पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित ब्लाक स्तरीय पशु प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल ने किया। उन्होंने कहा कि पशुपालक अच्छी नस्ल की गाय और भैंस पालकर आमदनी बढ़ा सकते हैं।
प्रदर्शनी में तुुलसी राठौर की बछिया चैंपियन रही। नौ वर्गों में हुई इस प्रदर्शनी में अव्वल रहे पशुओं के पालकों को पुरस्कृत किया गया।
खातीगांव के खेल मैदान में आयोजित प्रदर्शनी में ब्लाक प्रमुख खेतवाल ने कहा कि पहाड़ में पशुपालन की काफी संभावनाएं हैं।
प्रदर्शनी में मंजू देवी की दुधारू गाय प्रथम, कमल सिंह की सूखी गाय, सुशीला तिवारी की जर्सी गाय, क्रास वार में बलंवत राठौर की गाय, बबीता राठौर दुधारू भैंस, कमल सिंह की सूखी भैंस और केदार सिंह की बैल जोड़ी पहले नंबर पर रहे। 17 पशु पालकों को सांत्वना पुरस्कार भेंट किए गए।
इस दौरान कांडा के पशु चिकित्साधिकारी डा. जीएस खड़ायत, विधायक प्रतिनिधि विरेंद्र नगरकोटी, पशु चिकित्साधिकारी बागेश्वर पीएस हयांकी, ज्येष्ठ ब्लाक उप प्रमुख गोपा धपोला, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दीप कांडपाल, पूर्व सैनिक कृपाल सिंह रावत, डा. आरआर चंतोला, डा. जीएस खाती, डॉ. हिमांशु पाठक, डा. ज्योति पूना, अनवर अहमद, राम लाल, नवीन, जगदीश जोशी आदि थे।