बागेश्वर में वृद्ध को मतदान केंद्र तक लाते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव को लेकर बागेश्वर से लेकर कपकोट पंचायत तक वयोवृद्ध और रोगियों में भी उत्साह नजर आया। परिजन वयोवृद्ध और रोगी मतदाताओं को डोली या फिर कंधों में लादकर बूथ तक पहुंचे। बागेश्वर के नदीगांव निवासी 93 वर्षीय जय दत्त जोशी ने स्वास्थ्य खराब होने के बाद भी बिस्तर से उठकर मतदान किया। उनके बेटे गणेश जोशी उन्हें सहारा देकर मतदान केंद्र तक लाए। दूूसरी ओर बिलौना निवासी 60 वर्षीय प्रकाश चंद्र पंत बीमारी की हालत में जिला अस्पताल भर्ती थे। लेकिन परिजनों की मदद से मतदान के लिए बूथ तक पहुंचे। इधर, कपकोट में 97 वर्षीय रमुली देवी के परिजन उन्हें मतदान के लिए डोली मेें लादकर बूथ तक लाए।