फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पशु चिकित्सकों ने की बीमार पशुओं की जांच

Fri, 05 May 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पशुपालन विभाग की टीम ने विभिन्न गांवों में बीमार पशुओं की जांच की। पशु चिकित्सकों ने डुंगरगांव, मजबे, स्यूनी, क्वैराली और चामी गांव में 25 पशुओं का इलाज किया और पशुपालकों को दवाइयां बांटी। बीमार पशुओं में लंपी स्किन डिजीज पाया गया। विभाग ने बीमारी को देखते जिले के बाहर से पशु लाने या पशुओं को बेचने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने डुंगरगांव और मजबे गांव में पशुओं की बीमारी को लेकर खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए पशुपालन विभाग के चिकित्सक सक्रिय हुए और गांवों का भ्रमण कर बीमार मवेशियों का स्वास्थ्य जांचा। बीमार पशुओं में हल्के से तेज बुखार, शरीर पर दाने, नाक और मुंह से लार आने के लक्षण दिखाई दिए।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आर. चंद्रा ने बताया कि बीमारी के लक्षण लंपी स्किन डिजीज के हैं। इस बीमारी में घबराने की जरूरत नहीं हैद्ध दो से तीन दिन तक इलाज कराने पर पशु ठीक हो जाते हैं। उन्होंने पशुपालकों से बीमार पशुओं को अन्य मवेशियों से अलग रखने और तत्काल पशु चिकित्सक या विभाग से संपर्क करने की अपील की है ताकि समय रहते बीमार मवेशी का इलाज किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें