कांडा में रामलीला का मंचन करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
धरमघर की रामलीला में सोमवार की शाम बालि वध, राम-सुग्रीव मैत्री, अशोक वाटिका में हनुमान का सीता से मिलन, हनुमान द्वारा अशोक वाटिका उजाड़ने, अक्षय कुमार का वध, मेघनाद द्वारा हनुमान को नागफांस के जरिये बांधकर रावण के सम्मुख पेश करने, रावण के निर्देश पर राक्षसों द्वारा हनुमान की पूंछ पर आग लगाने और हनुमान द्वारा सोने की लंका में आग लगाने के दृश्य का खूबसूरत मंचन किया गया। हनुमान ने सीता से अतिशय भूख लगी मोहे माता आज्ञा दो फल खाऊं ...चौपाई गाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चाय विकास बोर्ड के प्रबंधक राम सिंह मेहरा और विशिष्ट अतिथि पिथौरागढ़ जिला सहकारी समिति की कोटमन्या के प्रबंधक दिनेश पंत और देव सिंह पंचपाल थे। रावण की भूमिका पप्पू वर्मा, हनुमान की धीरज मेहरा, बालि हेम पाठक, सुग्रीव संजू पाठक, शबरी गोलू साह, मेघनाद गंगा जौहरी और अक्षय कुमार की भूमिका मयंक कुमार ने निभाई।