फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोष्ठी में महिलाओं को दी उद्यमिता की जानकारियां 

Mon, 19 Nov 2018 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
गरुड़ के उनियाडाक में महिला उद्वमी स्व निर्मित उत्पादों के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व महिला उद्यमिता दिवस और विश्व शौचालय दिवस पखवाड़ा पर  हिमालया ट्रस्ट की ओर से उनियाडाक में आयोजित गोष्ठी में अधिकारियों ने महिला उद्यमियों को उद्यमिता के गुर बताए। इस मौके पर हिमालया ट्रस्ट द्वारा कुशल उद्यमी और जौलकांडे के प्रधान दरवान सिंह  बिष्ट  को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


 उनियाडाक में हिमालया ट्रस्ट के सभागार में  हुई संपन्न हुई गोष्ठी की मुख्य अतिथि परियोजना प्रबंधक डीआरडीए  और स्वजल की परियोजना निदेशक शिल्पी पंत ने महिलाओं को उद्यमिता के बारे में कई जानकारियां दी। उन्होंने महिलाओं से स्वरोजगार अपनाने, खेतीबाड़ी के साथ उद्यम करने को कहा। उन्होंने महिलाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। 
हिमालया ट्रस्ट के सदन मिश्रा ने महिलाओं को उद्यमिता दिवस और स्वच्छता के बारे में  जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि जन शिक्षण संस्थान की सह कार्यक्रम अधिकारी चंदू नेगी ने महिलाओं को संस्थान की स्वरोजगार परक योजनाओं के बारे में बताया।  गोष्ठी  में प्राणायाम आश्रम की प्रेमा दीदी, रमेश पाठक, हिमालया ट्रस्ट के लच्छी पांडे आदि ने विचार रखे। संचालन  सरस्वती अग्रवाल  ने किया। गोष्ठी में देवनाई, उनियाडाक, थाकला, भगरतोला, कोलतुलारी, पचना, सरोली, पोखरी, भगरतोला, खितोली, भिटारकोट आदि गांवों की महिला उद्यमियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें