फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी के गुरिल्लों का सत्यापन शुरू

Mon, 04 May 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर जिले में रह रहे एसएसबी स्वयंसेवक गुरिल्लों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सत्यापन के लिए पिथौरागढ़ से एसएसबी की टीम यहां आई है, जो गुरिल्लों से प्रशिक्षण आदि से संबंधित दस्तावेजों को देख रही है। पहले दिन कपकोट, गरुड़ ब्लाक के गुरिल्लों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की गई है। सत्यापन की पूरी प्रक्रिया पांच मई को संपन्न होगी। इसके बाद छह मई को बागेश्वर ब्लाक के गुरिल्लाें का सत्यापन होगा।
विज्ञापन


वहीं एसएसबी स्वयंसेवक कल्याण समिति का बेमियादी आंदोलन सोमवार को भी जारी है। तहसील मुख्यालय पर धरना दे रहे स्वयंसेवक गुरिल्लों ने नियुक्ति, पेंशन की मांग दोहराई। भविष्य में भी आंदोलन जारी रखने का संकल्प जताया। वहां हुई सभा की अध्यक्षता शेर सिंह दुबड़िया ने संचालन रामप्रसाद आर्य ने किया। धरना देने वालों में रुद्र सिंह धामी, हीरा सिंह कबडोला, कुंदन प्रसाद आर्या, राम सिंह खेतवाल, पूरन जोशी, दीवान राम, गोपाल राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें