गरुड़(बागेश्वर)। कुलाऊं-ग्वालदम मोटर मार्ग पर एक डंपर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक का सीएचसी बैजनाथ में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कुलाऊं-ग्वालदम मोटरमार्ग में डंपर खाई में गिरने से चालक भकुनखोला निवासी गणेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी बैजनाथ लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।