मुख्य सचिव एन रविशंकर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बागेश्वर जिले में राशन कार्यों के शतप्रतिशत डिजिटाइजेशन पर संतोष प्रकट किया और राशन की दुकानों का डाटा बेस तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौसम के बारे में भी जानकारी ली।
मुख्य सचिव ने बागेश्वर जिले में राशन कार्डों के शतप्रतिशत डिजिटाइजेशन पर जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल को बधाई दी।
साथ ही राष्ट्रीय निर्वाचक नामावली में सुधार और प्रमाणित करने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं तक निर्वाचन संबंधी सूचनाएं समय पर जानी चाहिए।
मतदाताओं का आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ई मेल पता वोटर लिस्ट में शामिल किया जाए। उन्होंने बागेश्वर जिले के मौसम के बारे में जानकारी ली। आपदा से निपटने को हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए। मुख्स सचिव ने सभी राशन की दुकानों का डाटा वेस तैयार करने की हिदायत दी।
उन्होंने कहा कि राशन की सप्लाई और मांग की कार्रवाई अब आन लाइन होगी। इस मौके पर जिले के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी और विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी अपर सचिव नीरज खैरवाल भी मौजूद थे।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रमुख सचिव और मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए कि अधिकारी निर्वाचक नामावलियों के काम को शतप्रतिशत पूरा करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी शिक्षा विभाग की मदद से सभी छात्रों को निर्वाचक नामावली शुद्धीकरण प्रपत्र उपलब्ध कराएं। इससे आधार कार्ड नंबर को मतदाता सूची में चढ़ाने में सुविधा होगी।