बागेश्वर। गुरुनानक जयंती के अवकाश के बावजूद सोमवार को ऊर्जा निगम के सभी संग्रह काउंटर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक खुले रहेंगे। यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडेय ने बताया है कि बागेश्वर का बिजली महकमा हर माह जिले के लिए लगभग 2.2 करोड़ से 2.7 करोड़ की बिजली खरीदता है। इसके सापेक्ष प्रतिमाह लगभग 1.5 से 1.8 करोड़ रुपये जमा हो पाता है। जोकि कुल खरीद का 65 से 70 प्रतिशत है। इस माह अभी तक केवल 1.20 करोड़ रुपये जमा हुआ है। जोकि न्यूनतम औसत से भी कम है। इस कारण अवकाश के दिन भी संग्रह काउंटरों को खोलने का निर्णय लिया है।