पदम सिंह परिहार राइंका वज्यूला में शिक्षकों ने अपने प्रयासों से धनराशि जमा कर विद्यालय के सुंदरीकरण का कार्य शुरू किया है। शिक्षक आलोक पांडेय और हरीश फर्स्वाण के प्रस्ताव पर सभी 28 शिक्षकों और कर्मचारियों ने इस कार्य में सहयोग किया है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी आलोक पांडेय ने बताया कि विद्यालय में सुंदरीकरण के लिए क्रोटन, फाइकस, मनी प्लांट, क्रिसमस ट्री, मोर पंखी आदि 25 प्रजाति के पौधे हल्द्वानी से मंगाए गए हैं।