फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: एसएचजी की महिलाएं का हर्बल अबीर-गुलाल लोगों को भा रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन
60 किलोग्राम बेच चुकी हैं महिलाएं, डीएम ने की महिलाओं की प्रयास की सराहना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। होली का त्योहार नजदीक आने के साथ ही बाजारों में अबीर, गुलाल और रंग की दुकानें सजने लगी हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी सरस मार्केट में अपने बनाए हर्बल अबीर-गुलाल की दुकान सजाई है। बुधवार को डीएम आशीष भटगांई ने अबीर-गुलाल के स्टॉल का निरीक्षण किया और महिलाओं के प्रयास की सराहना की।

सरस मार्केट में बिक रहे हर्बल अबीर-गुलाल को छह महिला समूह की 25 महिलाएं बना रही हैं। वे अब तक 60 किलो अबीर-गुलाल बेचकर 12,000 रुपये कमा चुकी हैं। होली के लिए समूह को 75 किलो अबीर-गुलाल बनाने की डिमांड भी मिली हुई है। निरीक्षण के दौरान डीएम भटगांई ने कहा कि रासायनिक रंगों के विकल्प के तौर पर बन रहे हर्बल अबीर-गुलाल पर्यावरण के अनुकूल और स्वास्थ्य की दृष्टि से सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्बल अबीर-गुलाल बनाकर महिलाएं न सिर्फ लोगों को सुरक्षित होली खेलने का संदेश दे रही हैं, साथ ही आत्मनिर्भर भी बन रही हैं। उन्होंने उत्पादों की पैकेजिंग को अधिक आकर्षक बनाने और उत्पाद का मूल्य स्पष्ट रूप से लिखने का सुझाव भी दिया। इस मौके पर डीडीओ संगीता आर्या, बीडीओ नरेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।

फोटो 05 बीजीएस 11 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें